Advertisment

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की "फाइटर" की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

दीपिका पादुकोण पहली बार सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म "फाइटर" में स्क्रीन शेयर करने वाली है। फिल्म की चर्चा जोरों सोरों से है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार ही कर रहे थे कि मेकर्स ने इस

author-image
By NewsOnFloor
New Update
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की "फाइटर" की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

  दीपिका पादुकोण पहली बार सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म "फाइटर" में स्क्रीन शेयर करने वाली है। फिल्म की चर्चा जोरों सोरों से है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार ही कर रहे थे कि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Advertisment

हालांकि फिल्म के लिए दर्शकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी, बल्कि साल 2023 में सितंबर महीने में रिलीज की जाएगी।

ऋतिक और दीपिका दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया पर टीज़र जारी कर फाइटर की रिलीज डेट अनाउंस की। टीज़र के साथ ऋतिक कैप्शन में लिखते है, "सितंबर 28 साल 2023....#फाइटर।"

ऋतिक और दीपिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में है। ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री पहली बार स्क्रीन पर कितना धमाल मचाएगी, यह देखने वाली बात रहेगी। फिल्म में ऋतिक का धमाकेदार एक्शन नजर आने वाला है, वहीं साथ ही साथ दीपिका का भी एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जबकि वायाकॉम स्टूडियो और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर की यह एक्शन से भरपूर फिल्म 28 सितंबर साल 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment