Advertisment

प्रिया दत्त और नीलाद्री कुमार द्वारा वूमेंस डे के मौके पर कंटेम्पोररी और सेमी एब्स्ट्रेक्ट आर्टिस्ट संगीता बबानी के एक्सहिबिशन 'फेयरी टेल्स' काहुआ उद्घाटन ।

संगीता बबानी एब्स्ट्रेक्ट और रिअलिस्म आर्ट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में जहांगीर आर्ट गैलरी में 'फेयरीटेल्स' नाम के एक्सहिबिशन को लॉन्च किया, जिसमें दुनिय

author-image
By NewsOnFloor
New Update
प्रिया दत्त और नीलाद्री कुमार द्वारा वूमेंस डे के मौके पर कंटेम्पोररी और सेमी एब्स्ट्रेक्ट आर्टिस्ट संगीता बबानी के एक्सहिबिशन 'फेयरी टेल्स' काहुआ उद्घाटन ।

संगीता बबानी  एब्स्ट्रेक्ट  और रिअलिस्म आर्ट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में जहांगीर आर्ट गैलरी में 'फेयरीटेल्स' नाम के एक्सहिबिशन को लॉन्च किया, जिसमें दुनिया भर के अलग-अलग शहरों को खूबसूरत और जीवंत रंगों में प्रदर्शित किया गया है। 'जीवनखुद ही सबसे खूबूसरत फेयरी टेल' की थीम के साथ, आर्टिस्ट का उद्देश्य खुशी और शांति का मूड बनाना है

Advertisment

संगीता ने दिवंगत नरगिस दत्त की एक ख़ूबसूरत पेंटिंग बनाई है जिसे देखकर प्रिया इमोशनल हो गईं और उन्हें उस पेंटिंग से प्यार हो गया, जिसे देख वहहैरान थीं

आपको बता दें कि बबानी कार्स पर पेंटिंग बनाने वाली कुछ चुनिंदा लोगों में से थीं। ऐसे में वह टाटा मोटर्स, बीएमडब्ल्यू, जीप और मर्सिडीज बेंज केसाथ काम कर चुकी हैं। इस तरह से टैलेंटेड आर्टिस्ट को 2017 में पेरिस (फ्रांस) में उनके कंटेम्पररी कामों के लिए सम्मानित किया जा चूका है।

ऐसे में बात करते हुए संगीता बबानी कहती हैं, “मैं एक असल और परी जैसे तरीके से लैंडस्केप और शहरी सेटिंग बनाती हूं। तस्वीरें दुनिया के कई प्यारेएरियाज की मेरी यात्राओं से हैं और मैं खुशी और शांति का मूड बनाने के लिए तस्वीरो को बोल्ड और वाइब्रेंट रंगों के इन्फुजन के साथ पेश करती हूं। मैंखुशियों को चित्रित करने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि आर्ट को को देख दर्शक को सकारात्मक भावना आनी चाहिए।"

वह आगे कहती है कि "मेरा आर्ट रोज के जोवन का जश्न मानना है, अलग-अलग  शहरों और संस्कृति के लिए तारीफ, वह मेरे द्वारा देखे गए जगहों,  काएक एक्सप्रेशन है। मैं अपनी पेंटिंग के जरिए ये बताना चाहती हूं कि आपको अपनी हर एक यात्रा को एन्जॉय करना चाहिए, क्योंकि यही दुनिया में हमारेछोटे ट्रांजिट का रहस्य है"

कंटेम्पोररी और सेमी अब्स्ट्रक्ट आर्टिस्ट संगीता बबानी के एक्सहिबिशन 'फेयरी टेल्स' में प्रदीप गिडवानी, समीर दाते और अन्य की भी मौजूदगी दर्ज कीगयी।

Advertisment
Advertisment
Latest Stories