/newsonfloor/media/post_banners/p0ncBAnG4e0dbmIccvUa.jpg)
एक्टर और कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हाल ही अप्रैल महीने में पैरेंट बने हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिये बेटे के बारे में नए नए अपडेट्स शेयर करते रहते है, और आज कपल ने अपने फैंस की विश पूरी करते हुए फाइनली अपने बेटे लक्ष्य का चेहरा दिखा दिया हैं।
कॉमेडी की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे के दुनिया में आने की ख़ुशी में खूब खुश हैं। माँ बनने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के फैंस उनके बेटे का चेहरा देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में इस कपल ने अपने फैंस की ये विश पूरी करते हुए अपने क्यूट से बेबी की का फेस दिखा दिया हैं।
दोनों ने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मिलिए हमारे बेटे लक्ष्य से। गणपति बाप्पा मोर्य”
इन तस्वीरों में भारती अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वही दूसरी तस्वीर में हर्ष लिम्बाचिया बेटे लक्ष्य के साथ दिखा रहे हैं।
आपको बता दें, भारती और उनके पति हर्ष की मुलाकत हुई कई साल पहले कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई। उस समय हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे और भारती इस शो में कंटेस्टेंट थी। फिर ये सिलसिला बढ़ा और दोनों में दोस्ती हुई फिर दोनों धीरे धीरे करीब आये और प्यार हुआ और उसके बाद दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। और फिर भारती और हर्ष के घर 3 अप्रैल 2022 को बेटे का जन्म हुआ था। दोनों ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा हैं।