बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस का पोस्टर रिलीज हुआ है। सोना इस फिल्म में डार्क किरदार निभाती नजर आएंगी।
बता दे, इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा डायरेक्शन में डेब्यू भी करने वाले हैं।
अपनी अकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, "फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाला है। कुश सिन्हा इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में मैं परेश रावल और सोहेल नय्यर के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी।"
फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी का साइड फेस नजर आ रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ नजर आई थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
सोनाक्षी की पिछली कई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई हैं। 2021 एक्ट्रेस की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। ऐसे में एक्ट्रेस की इस फिल्म पर काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं।