आपसी नोक झोंक के चलते पति ने पत्नी को चाकुओं के प्रहार से किया लहूलुहान
- By NewsOnFloor Staff
- Aug 18, 2019
- 34 views
सीतापुर। कस्बा में पति पत्नी के बीच हुए आपसी बात विवाद को लेकर पति पत्नी को चाकू से गोद डाला। रविवार की सुबह खेत गई अनवरी 25 पत्नी नसीम निवासी नई बस्ती थाना रेउसा दोपहर को जब घर वापिस लौट कर आई तो पति पत्नी के बीच में कुछ बात विवाद होने लगा।
जिसमें नसीम ने अपनी पत्नी अनवरी को चाकू से सीने पर तीन वार कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस.पास के ग्रामीणों ने दौड़कर घायल हुई महिला को सीएचसी पर लाया गया।
जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल मेमो से पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी अभी फरार है।

Source : upuklive