पूर्व सांसद का आरोप- छोटी-छोटी बातों पर पति करते हैं मारपीट
- By NewsOnFloor Staff
- Aug 27, 2019
- 107 views

बिलासपुर। एंग्लो-इंडियन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली लोकसभा की पूर्व मनोनीत सांसद इंग्रिड मैक्लाउड ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पति उनसे आए दिन प्रताड़ित व मारपीट करते हैं। इससे तंग आकर उन्होंने सोमवार को तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विनोबा नगर निवासी इंग्रिड मैक्लाउड कांग्रेस से लोकसभा की पूर्व मनोनीत सांसद हैं। वह दो बार 14वीं और 15वीं लोकसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। इंग्रिछ के पति रॉडनी मैक्लाउड भी कांग्रेस नेता हैं। सोमवार को तारबहार थाने पहुंची पूर्व सांसद ने पुलिस को बताया कि उनके पति छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर आए दिन मारपीट करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि दो बच्चे होने के बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। अभी तक वो बच्चों के कारण और बदनामी के डर से चुप थी। वह अपने पति को लगातार समझाती रहीं, लेकिन उसके बाद भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। सांसद रहते हुए भी वह छोटी-छोटी बातों पर शंका करते थे। सांसद पद से हटने के बाद प्रताड़ना बढ़ गई और आए दिन मारपीट करने लगे।
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि अब उनके पति ने घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी से बात करने पर संदेह कर मारपीट करते हैं। उन पर दबाव बनाया जाता था वह उनके हिसाब से काम करें। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने रॉडनी मैक्लाउड के खिलाफ धारा 498 (ए) व 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Source : upuklive