पिछले साल गोवा में सबसे ज्यादा आए रूसी पर्यटक
- By NewsOnFloor Staff
- Jul 17, 2019
- 110 views
पर्यटन मंत्री ने मानसून सत्र के दौरान सदन में एक लिखित जवाब में बताया कि विदेशी पर्यटकों में 35.72 फीसदी रूसी पर्यटक थे। इसके बाद यूके से आए पर्यटकों की तादाद 31.52 फीसदी रही।
उन्होंने बताया कि गोवा पहुंचे विदेशी पर्यटकों में रूस और यूके के बाद यूक्रेन, जर्मनी और अमेरिका से सबसे ज्यादा पर्यटक आए।
अजगांवकर ने बताया कि करीब 70,81,559 देसी पर्यटक 2018 में प्रदेश पहुंचे जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 9,33,841 रही।
गोवा को देश में एक समुद्र तटीय पर्यटन स्थल माना जाता है।
--आईएएनएस
Source : ians