Advertisment

इंडिया लॉकडाउन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

इस ट्रेलर में दो साल पहले देश में लगे लॉकडाउन में उन लोगों के दर्द की एक झलक दिखाई है, जिसेदेख आप एक बार फिर उसी जोन में चले जाएंगे। ये वो दर्द है जिसे हर वर्ग के लोगों ने झेला था।

author-image
By NewsOnFloor
New Update
इंडिया लॉकडाउन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज होचुका है।

Advertisment

फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’कोविड-19 के दौरान दुनिया भर में लगे लॉकडाउन से प्रेरित घटनाओं पर आधारित है।यह चार समानांतर कहानियों के जरिए भारत के लोगों पर पूर्णबंदी और महामारी के नतीजों को दिखा रही है।

साल 2020 के मार्च में लगे 21 दिन के लॉकडाउन को लोगों ने काट लिया था, लेकिन उसके बाद लगभग 4 महीने के लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया था। कोरोना महामारी के चलते पूरा देश ठप पड़ गयाथा।

साल 2020 में देशवासियों ने बंद देश का वो नजारा देखा था, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।इस दर्द को मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म में बहुत ही बारीकी से दिखाया है।

इस फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर, श्वेता बासु प्रसाद, साई ताम्हणकर, अहाना कुमार, प्रकाश बेलावेदी जैसेकलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले महीने यानी 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीजहोने जा रही है।

https://newsonfloor.com/article/detail/india-lockdown-trailer-is-out-2704.htm

Advertisment
Advertisment
Latest Stories